नगर आयुक्त ने रात्रि में नगर निगम के रैन बसेरों का किया निरीक्षण

रैन बसेरों में सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के दिये निर्देश

नगर आयुक्त ने रात्रि में नगर निगम के रैन बसेरों का किया निरीक्षण

मथुरा। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं एवं निराश्रित व्यक्तियों हेतु नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत चार जोन में 13 शेल्टर होम, रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरों में सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश, रजाई गद्दे, हीटर आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है। उक्त रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को सुचारू रखे जाने एवं रैन बसेरा का प्रतिदिन निरीक्षण किये जाने हेतु सभी रैन बसेरों के लिए पृथक पृथक अधिकारियों को पूर्व में ही नामित किया गया है। जिसके क्रम में रात्री में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नया बस स्टैंड स्थित आधुनिक आश्रय स्थल, गोवर्धन चौराहा स्थित अस्थाई रैन बसेरा एवं मथुरा रेलवे जंक्शन पास स्थित अस्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम नगर महोदय द्वारा नया बस स्टैंड के समीप स्थित आधुनिक आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का निरीक्षण किया गया आधुनिक आश्रय स्थल में समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण पायी गयी। रैन बसेरा में आश्रय करने वाले व्यक्तियों का विवरण रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है। नगर आयुक्त महोदय द्वारा रजिस्टर का किया गया परीक्षण। रैन बसेरा में आश्रय करने वाले व्यक्ति से नगर आयुक्त द्वारा की गयी वार्ता। इसके बाद नगर महोदय द्वारा गोवर्धन चौराहा स्थित अस्थाई रैन बसेरा एवं मथुरा रेलवे जंक्शन पास स्थित अस्थायी रैन बसेरा का निरीक्षण कर साफ सफाई, प्रकाश ,रजाई, कंबल, चादर, शुद्ध पेयजल, आदि समुचित व्यवस्थाओं को देखा गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था सही ना पाए जाने पर संबंधित फॉर्म नोटिस एवं जुर्माना की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन रजाई में स्वच्छ कभर लगाई जाएं। गंदे होने पर उनको तत्काल बदलवाया जाए। रजाई गद्दे एकदम साफ रखे जाएं। ये सभी कार्य दिन में ही पूर्ण किए जाएं। प्रतिदिन नोडल अधिकारी इसका निरीक्षण करें एवं सभी व्यवस्थाओं का समुचित पर्यवेक्षण करें। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, अमरेंद्र गौतम प्रभारी मुख्य अभियंता सिविल, नगर स्वास्थ्यअधिकारी गोपाल गर्ग, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा एवं विपिन कुमारआदि उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel