नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सड़क सुरक्षा माह के दौरान संभागीय परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही
कार्यवाही में में वसूला गया 3.96 लाख शमन शुल्क 15 भारी वाहनों के खिलाफ हुई कार्यवाही।
कानपुर। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में 1 जनवरी 25 से 31 जनवरी 25 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने में निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 16 जनवरी 25 की रात्रि से आज दिनांक 17 जनवरी 25 की सायंकाल तक जनपद कानपुर नगर में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा ओवरलोड संचालित वाहनों के विरूद्ध कुल-30 चालान करते हुए 15 वाहनों को जनपद कानपुर नगर के विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर नगर ने बताया कि इसके फलस्वरूप प्रशमन शुल्क रूपए 3.96 लाख वसूल किया गया है एवं नशे की हालत में वाहन चलाने के विरूद्ध 5 चालान किये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह क्रम लगातार 31 जनवरी तक जारी रहेगा। जनपद कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा माह के प्रारंभ से ही यह कार्यवाही शुरू कर दी गई थी।

Comments