संगम नगरी में बूंदाबादी के चलते बढ़ी ठिठुरन, महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़।
रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली।
On
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
दोपहर करीब 12 बजे बूंदा बांदी के बाद तेज हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। महाकुंभ मेले में आए कल्पवासियों को तेज हवा चलने और बूंदाबादी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम में बदलाव के बावजूद कल्पवासियों के आने का क्रम लगातार जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अपने निजी साधनों से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
बूंदाबांदी के चलते खुले में दुकान लगाने वालों की फजीहत हुई। दो दिन अच्छी धूप खिलने के बाद रविवार को मौसम ने अचानक में अचानक बदलाव आ गया। सुबह से ही तेज हवाएं चलने लगीं।
दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे कल्पवासियों के साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुई। बारिश के चलते जाम की स्थिति बनी रही। लोग छाता और पॉलीथिन ओढ़कर मेला क्षेत्र में जाते नजर आए।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List