खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय अमरौली कंपोजिट शुमाली प्रथम व आलोक पिटाउत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में आज न्याय पंचायत भिरिया की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रा0वि0 पिटाउत में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान पिटाउत रवींद्र चौधरी व ए0आर0 पी0 रमेश चौधरी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम 50 मीटर प्राथमिक संवर्ग की दौड़ बालक बालिका व 100मी0200मी0,400मी 0 का दौड़ सम्पन कराया गया । जूनियर संवर्ग में 100 मी0 200 मी0400मी0800 मी0 का दौड़ सम्पन्न कराया गया।
 
50 मी0 बालक में अर्पित विद्यालय अमरौलीकंपोजिट शुमाली प्रथम व आलोक पिटाउत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालिका 50 मी0रेस में काजल शर्मा शिवा प्रथम व द्वितीय स्थान रोशनी चौरा को प्राप्त हुआ।
100 मी0बालक प्राथमिक सचिन अमरौली शुमाली व बालिका में साधना पिटाउत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मी0 प्राथमिक बालक में आदर्श सेखुइया प्रथम व बालिका में नेहा सेखुइया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मी0 जूनियर में रजनीश निषाद प्रथम व लक्ष्मी अमरौली शुमाली प्रथम, 400मी0 बालक जूनियर में शिवम अमरौली शुमाली प्रथम व बालिका में नीतू अमरौली शुमाली। 800 बालिका में साक्षी प्रथम व बालको में रजनीश अमरौली शुमाली प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 
खेल प्रतियोगिता का संचालन चंद्र शेखर पाण्डेय व बब्बन पाण्डेय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में राम भरत वर्मा, दुर्गेश यादव मनीष मिश्र, अश्वनी पाण्डेय, अतुल, मनोज, विनीता नायक,अरुणिमा, रंजना देवी, सोहन लाल यादव, सौरभ पद्माकर, विशाल, विवेक चौधरी, विश्वनाथ , सुरेंद्र पाठक, सत्येंद्र सिंह, दीपक, दिग्विजय, विजय,प्रमोद,अशोक, दीपिका यादव, शशिकांत गौतम आदि उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें