उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं शहरी आवास विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु से संतोष शर्मा ने की भेट
On
लखीमपुर खीरी गुरुवार को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लखीमपुर खीरी सहित पूरे प्रदेश की तमाम समस्यों को लेकर लखनऊ पहुंच कर दिनांक 6/11/2024 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निवास पर भेंट व विस्तृत वार्ता की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विश्वास दिलाया की 2024 के बाढ़, बरसात, अग्नि कांड में जो मकान क्षति ग्रस्त हुए है। उनकी सूची जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में पहुचाई जायेगी। और सभी को आवास एवं शौचालय दिलाएं जायेंगे। तथा मनरेगा अध्यक्ष बाबू भवन पहुंच कर उत्तर प्रदेश के शहरी आवास विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु से मुलाकात की। उनको भी प्रदेश की तमाम समस्यों से अवगत कराया।
आवास विकास मंत्री ने कई बिंदुओं को गंभीता से लेते हुए मनरेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा को विश्वास दिलाया। तथा दिनांक 7/11/2024 को राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय पहुंच कर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस उपमहानिरीक्षक राधेश्याम जी को पांच सूत्री मांगों ज्ञापन सौंपा। श्री शर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी पुलिस विभाग अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाती है। तो उनके परिजनों को मुआवजा व पोस्टिंग के लिए आए दिन पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण परेशान करते है।
मृतक पुलिस के परिजनों को कानून बनकर एक महीने के अंदर मृतक पुलिस के परिजनों को उनका पैसा व योग्यता के आधार पर पोस्टिंग की जाए। श्री शर्मा महिलाें पर जोर देते हुए कहा की पुलिस विभाग में जो महिला अधिकारी व कर्मचारी गर्भवती होती है। तथा गर्भवती होने से जब तक उनका बच्चा दो साल का न हो जाए तब तक उनको मन चाही जगह महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की पोस्टिंग की जाए। जिससे महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को परेशानी का समाना न करना पड़े। तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का रिटायर का तीन वर्ष बाकी रह गया हो। उस पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को मन चाही जगह पर स्थांतरण किया जाए। जिससे वो लोग अपना मकान बना सकें। और बच्चे के भविष्य के लिए कुछ कर सकें।
सभी चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को सरकारी मोबाइल नंबर दिया जाए। जिससे आसानी से आम जनता सेवा व सुरक्षा पुलिस कर्मी कर सकें। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के माता पिता व पत्नी गंभीर बीमार / अधिकतम विकलांगता से पीड़ित है। उन पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को मन चाही स्थांतरण प्रदेश में किया जाए। जिससे अपने माता, पिता, पत्नी देखभाल व पालन पोषण कर सकें। तथा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा की उत्तर प्रदेश के कि सभी बिंदुओं पर शक्ति से कार्यवाही की जाएगी साथ राष्ट्रीय प्रभारी सोसल मीडिया मनरेगा मिश्रा शर्मा मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
10 Dec 2025
10 Dec 2025
09 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List