सर्राफ की 60 किलो चांदी लेकर भागने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े
कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे में पूरे माल सहित गिरफ्तार किया अभियुक्तों को। सर्राफा कमेटी सम्मानित करगी गिरफ्तार करने वाली टीम को।
कानपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक सर्राफ की 60 किलो चांदी लेकर भागने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया है। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली कानपुर ने प्रेस को बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी जिसमें गिलिस बाजार चौकी इंचार्ज ने 48 घंटे में सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के नाम रविन्द्र सिंह तथा विवेक है और ये घुमनी बजार में रहकर सर्राफ के यहां कारीगिरी करते थे। लेकिन नीयत खराब होने पर यह लोग चांदी लेकर भाग लिए।
अभियुक्तों के कब्जे से चांदी पत्ता 50 किलो 71 ग्राम, चांदी का तार 6 किलो 504 ग्राम, चांदी की पत्ती 2 किलो 308 ग्राम, कुल 58 किलो 883 ग्राम चांदी बरामद हुई है। चांदी की कीमत लगभग 50 किलोग्राम है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभात निरीक्षक कोतवाली संतोष कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह उपनिरीक्षक अजीत चौधरी, उपनिरीक्षक सर्विलांस कुलदीप शामिल हैं।

Comments