बरही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए सड़कों पर निकली भव्य रैली

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है : मनोज यादव

 बरही बरही में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा हाथ में लिए हुए बरही के चारो सड़कों पर मार्च करते नजर आए। यात्रा की शुरुआत धनबाद रोड अनुमंडलीय अस्पताल से हुई और चारो रोड घूमकर बरही चौक पर जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष भगवान केशरी व पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने किया।
 
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक मनोज यादव ने देशभक्ति के नारों के साथ जनता को संबोधित किया और लोगों से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से हम देशवासियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि हमें अपने देश और उसके प्रतीकों पर गर्व है। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और इसे लेकर भाजपाइयों में उत्साह देखा गया।
 
कहा कि स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाए। भाजपा के पूर्व विधायक मनोज यादव ने इसे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का सुनहरा अवसर बताया। मौक़े पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा नेता अर्जुन साव, नारायण यादव, बरही पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष भगवान केशरी, बरही पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विजय यादव, विहिप जिला मंत्री गुरुदेव गुप्ता, चौपारण पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, अर्जुन रविदास, मोती लाल चौधरी, राजन यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र टुडू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, सुरेंद्र रजक, प्रवीण सिंह, गजाधर प्रसाद, बालेश्वर साव, शैलेश सिन्हा, कृष्ण मोहन उर्फ़ डॉक्टर साहब, किशोरी सिंह, युवा भाजपा नेता अशोक यादव, युगल यादव, रितेश गुप्ता, राजकुमार केशरी, महेंद्र यादव, युगल यादव, राजकुमार यादव, पंसस सहदेव यादव, कैलाश केशरी, पवन केशरी, अरविन्द कुमार, मुकेश कुमार, ओबीसी मोर्चा के मुन्ना यादव, मनोज साव, कृष्णा भुइया, उप मुखिया रोहित यादव, तिरंगा यात्रा के सन्नयोजक उपेंद्र प्रजापति, रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, रंजीत यादव, उप मुखिया संजय वर्मा, सुरेश यादव, अभिषेक निषाद, मिथलेश सिंह, गोपाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह, अशोक यादव, सुबोध केशरी, गौरव गुप्ता, धीरेन्द्र यादव, सिकंदर प्रजापति, सागर कुमार, बैद्यनाथ यादव, संजय यादव, ब्रह्मदेव यादव, विजय यादव, सरयू राणा, विजय राणा, विकास यादव, पदमा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, रामानंद गिरी, परमेश्वर यादव, मुकेश सिंह, सुनील शेखर, रंजीत सिंह, पूर्व पसस उमेश यादव, एससी मोर्चा नागेश्वर रजक, देवल यादव, घनश्याम यादव, पिंटू भुइया, रंजीत भुइया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें