नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वृन्दावन योगा ग्रुप ने पौधरोपण कर वृक्षारोपण अभियान मे ली हिस्सेदारी
पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ "एक पेड़ 'मां' के नाम" अभियान के तहत वृन्दावन योगा ग्रुप के सदस्य इंजीनियर लाल बहादुर पाण्डेय की अगुवाई मे योगा ग्रुप के सभी सदस्यों ने किया पौधरोपण ।
विनीत कुमार मिश्रा
(जिला संवाददाता)
लखनऊ
वृहद वृक्षारोपण अभियान 2024 के अंतर्गत रविवार को राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन मे स्थित वृन्दावन योगा ग्रुप के सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया ।

वृन्दावन योगा ग्रुप के सदस्य इंजीनियर लाल बहादुर पाण्डेय की अगुवाई मे सभी सदस्यों जिसमे एएसपी अनिल कुमार यादव ,अश्वनी त्रिपाठी ,फौजी ए०के० पांडे ,फौजी अभय दुबे , डॉ राघवेंद्र जी, आशिक अली, शारदा प्रताप स्वतंत्र यादव ,देवराज यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर , कमलेश कुमार, मास्टर साहब कृष्णकुमार सहित आदि कर्मठ एवं जुझारू सदस्यों ने मौजूद होकर वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता प्रदान करते हुए पर्यावरण के बचाव हेतु पौधरोपण किया ।

इस अवसर पर योगा ग्रुप के संचालन सदस्य इंजीनियर लाल बहादुर पांडेय ने बताया योगा स्थल के आसपास वृक्षारोपण का अभियान योगा ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है और इसकी देखभाल भी योगा ग्रुप के सदस्यों द्वारा की जा रही है पर्यावरण की सुरक्षा एवं शुद्ध आक्सीजन के लिए सभी लोगों को अपने आसपास पौधरोपण करना चाहिए ।


Comments