भारतीय सेना ने ऊपरी असम के युवाओं के लिए अग्निवीर पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण का  किया आयोजन ।

युवाओं ने अग्निवीर पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण में बढ़चढ़ कर किया भाग। 

भारतीय सेना ने ऊपरी असम के युवाओं के लिए अग्निवीर पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण का  किया आयोजन ।

असम धेमाजी- 25 मई। असम तिनसुकिया जिले के रुपाई सेना शिविर में भारतीय सेना ने स्पीयर कॉर्प्स के तत्वावधान में ऊपरी असम के युवाओं के लिए तीन सप्ताह के लिए पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 24 मई तक कि गई।
IMG_20240525_152322
प्रशिक्षण की शुरुआत में  संभावित उम्मीदवारों की पहचान के लिए एक प्रारंभिक स्क्रीनिंग प्रक्रिया से हुई । आवश्यक शैक्षिक और शारीरिक मानदंडों स्क्रीनिंग से किया गया जिसमें  युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए दिखाई दी।
 
चयनित उम्मीदवारों ने व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें योग्य प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास सत्र, साप्ताहिक प्रगति मूल्यांकन और सेवा और सम्मानित सैनिकों के साथ बातचीत शामिल थी।
 
अंतिम स्क्रीनिंग परीक्षा में शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा जांच और लिखित परीक्षा शामिल थी। पहचान किए गए संभावित व्यक्तियों की निगरानी की जाएगी ताकि उन्हें प्रेरित रखा जा सके।
IMG_20240525_152218
सेना की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये जानकारी दी है कि भारतीय सेना हर पल जनकल्याण के प्रति समर्पित है। और भविष्य में पूरे समुदाय को कवर करने के लिए ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की आशा करती है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel