दफ्ती के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप!
On
प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी कोतवाली क्षेत्र के मडौका में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अज्ञात कारणों से दफ्ती के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए और फायर स्टेशन नैनी को सूचना दी गई।
फायर स्टेशन नैनी के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल फायरबिग्रेड की गाड़ियां लेकर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह नैनी फायर स्टेशन को सूचना मिली कि महेवा डांडी (मडौका) में मां गंगा जमुना ट्रेडिंग कंपनी में आग लग गई है।
सूचना पर फायरकर्मी फायरबिग्रेड की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे बाद दफ्ती के बंडलों को हटा हटाकर आग पर काबू पाया गया। मौके पर पुलिस टीम व फायरकर्मी मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रूपा श्रीनिवासन ने किया आरेडिका व फोर्ज्ड व्हील प्लान्ट का दौरा
28 Apr 2024 21:32:48
महिला अफसर ने पहियों के निर्माण तकनीक सहित अन्य चीजों का किया बारीकी से निरीक्षण। व्हील प्लान्ट के हस्तांतरण
अंतर्राष्ट्रीय
न्यूजीलैंड ने कार्य वीजा के नियमों में की कड़ाई
08 Apr 2024 19:07:49
न्यूजीलैंड सरकार ने मान्यता प्राप्त नियोक्ता श्रमिक वीज़ा (AEWV) योजना में तत्काल बदलाव की घोषणा की, जो यह सुनिश्चित करेगा...
Comment List