नवीनतम
फीचर्ड
परसामलिक पुलिस ने किया अपराधी को जिला बदर
छः माह के लिए किया गया जिला बदर
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में परसामलिक थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने क्षेत्र के ग्राम महदेईया टोला बकुलादह निवासी मोहरत चौधरी पुत्र शंकर लोध के आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए छह माह के लिए जिला बदर किया है। अपराधी व्यक्ति को कांस्टेबल विकास यादव के साथ थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर भेजा गया।
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मोहरत चौधरी पुत्र शंकर लोध निवासी उपरोक्त को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने व गुंडागर्दी करने के कारण छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।



Comments