पुलिस आयुक्त नेकर्मचारियों को सच्ची निष्ठा व लगन से कर्तव्य पालन हेतु प्रेरित किया।

मेला रिजर्व पुलिस लाइन्स का हुआ शुभारंभ,। मानसरोवर सभागार में प्रशिक्षण प्रारंभ |

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 
 
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो प्रयागराज।दया शंकर त्रिपाठी 
 
 
माघ मेला - 2024 को सकुशल निर्विघ्न संपन्न कराए जाने हेतु आज  रमित शर्मा IPS  पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज के द्वारा नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला का उद्घाटन किया तथा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मान सरोवर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।  
 
  इस अवसर पर सभागार में उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों  को सम्बोधित करते हुए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज  रमित शर्मा ने कहा कि मेला 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को सच्ची निष्ठा व लगन से कर्तव्य पालन करना होगा।   सभी अधिकारी कर्मचारीगण अपना शत-प्रतिशत योगदान दें, जिससे मेले को निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके और माघ मेला में  आने वाले श्रद्धालु सकुशल व सुरक्षित स्नान कर अपने अपने गंतव्य को वापस जाएं।
 
मेला रिजर्व पुलिस लाइन्स का हुआ शुभारंभ,। मानसरोवर सभागार में प्रशिक्षण प्रारंभ |
 
 पुलिस कर्मचारियों के लिए बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कहा की सभी कर्मचारीगण साफ-सुथरी वर्दी धारण करें तथा आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा आचरण और व्यवहार करें। 
 
  इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS, नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS, पुलिस उपायुक्त नगर  दीपक भूकर IPS, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती IPS, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिनव त्यागी IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात आशुतोष द्विवेदी  एवं समस्त राजपत्रित /अराजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें