खजनी तहसील में प्रधान प्रतिनिधि के समर्थकों ने काटा बवाल ,मूक दर्शक बनी खजनी पुलिस , जमानत पर आए युवकों की पुलिस कस्टडी में हुई पिटाई

सुरक्षा पर सवाल, प्रशासन की चूक, दिन भर चला प्रधान के समर्थकों का मंथन, देर शाम को मचाया तांडव

 खजनी तहसील में प्रधान प्रतिनिधि के समर्थकों ने काटा बवाल ,मूक दर्शक बनी खजनी पुलिस ,  जमानत पर आए युवकों की पुलिस कस्टडी में हुई पिटाई

ब्यूरो /शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

गोरखपुर जनपद के खजनी में बीते दिन हुए छेड़खानी के  विवाद के बाद प्रधान प्रतिनिधि पक्ष के दर्जनों समर्थक गुरुवार को खजनी तहसील में एक पक्ष  ने हंगामा खड़ा कर तहसील प्रशासन सहित खजनी पुलिस को ठेंगा दिखा दिया। शान्ति भंग पर जमानत में गए दो युवकों को पुलिस कस्टडी में मार कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी । वही जमानत में गई  पुलिस मूक दर्शक बनी रही।

खजनी थाना से लेकर खजनी तहसील तक सैकड़ो के संख्या में पहुँच  प्रधान प्रतिनिधि की  सोची समझी  चाल पुलिस  सुरक्षा पर भारी पड़ गया ।  उसका असर क्षेत्र में बुरा प्रभाव पड़ रहा है , उत्तर प्रदेश के शासन ब्यवस्था व कानून के राज  का पोल खोल दी है, जहाँ प्रदेश सरकार के दावे खोखले बताये जा रहे है, जनता भी अब सुरक्षित महसूस नही कर रही है।

पूरा मामला गोरखपुर जनपद के खजनी थानां क्षेत्र ग्राम सभा खुटहना का है ,जहां बुधवार को लड़की की छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ ,जिसमे खुटहना गांव के प्रधान प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह अपने कुछ साथी को लेकर विवाद के मध्यस्तता करने पहुंच गए ,उसी दौरान दो पक्ष आमने सामने हो गए ,दोनो पक्ष में मार पीट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को थाना बुलाई,1

Haryana: क्या है हरियाणा आयुष्मान चिरायु योजना? 5 लाख तक का होगा फ्री इलाज Read More Haryana: क्या है हरियाणा आयुष्मान चिरायु योजना? 5 लाख तक का होगा फ्री इलाज

 उसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने तहरीर देकर अंकुर व अंकित पर मुकदमा दर्ज कराए , उसके बाद मामला बर्चस्व की लड़ाई की आन आ गई ,प्रधान प्रतिनिधि अपने सहयोगी समर्थकों को लेकर तहसील और खजनी थाना तक आरोपीयो को 14 दिन जेल भेजने के लिए दबाव बनाने लगे ,

TV खरीदने का बना रहे हैं प्लान! यहां मिल रही भारी छूट  Read More TV खरीदने का बना रहे हैं प्लान! यहां मिल रही भारी छूट

चुकी एसडीएम  की सीएम डियूटी होने के वजह से  समय न दे सके ,उधर खजनी पुलिस  आरोपियों को जमानत के लिए खजनी तहसील भेज दिए ,उसी दौरान प्रधान के समथर्क तहसील में तोड़ फोड़ कर आरोपियों को पुलिस कस्टडी से खीँच कर  पीट दिये ,तहसील परिसर में जमकर हंगामा काटा , सूचना पर मौके पर मय फोर्स के साथ थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया  एक पक्ष से एक एक पक्ष दो को हिरासत में लेकर कार्यवाही पर जुट गए ,फिरहाल मामले की कुचर्चा जोरो पर हो रही है ।

तंबाकू न देने पर युवक को पीटा, चार घायल — छह नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज Read More तंबाकू न देने पर युवक को पीटा, चार घायल — छह नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel