व्यापारियों ने रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद अरुण कुमार सागर को उनके आवास पर सौंपा ज्ञापन।

व्यापारियों ने रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद अरुण कुमार सागर को उनके आवास पर सौंपा ज्ञापन।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

शाहजहाँपुर, अरविंद त्रिपाठी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष अनवर खान के नेतृत्व में तमाम व्यापारी गणों ने रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर सांसद अरुण कुमार सागर को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपकर निराकरण कराने की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर का रेलवे स्टेशन ए ग्रेड होने के बावजूद भी यहां सुविधाओं का टोटा है रेलवे नियमावली में सीनियर सिटीजन विंडो का प्रावधान है जिसके तहत शाहजहांपुर में सीनियर सिटीजन विंडो नहीं है मात्र एक ही टिकट काउंटर है 2 घंटे लाइन में लगना पड़ता है।

इसके साथ ही स्वचालित सीढ़ी स्वीकृत हुए कई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन रेल प्रशासन द्वारा इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। व्यापारियों ने पैसेंजर ट्रेनों के किराए में की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने, नॉन स्टॉप ट्रेनों का स्टॉपेज करवाए जाने रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे अंडरपास का निर्माण कराए जाने आपातकालीन मोबाइल नंबर की सूची प्लेटफार्म नंबर एक पर चस्पा कराए जाने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की है।

होली पर  शिवद्वार मंदिर में उड़े जमकर  रंग गुलाल,  हर हर महादेव के जयकारों से हुआ गुंजायमान Read More होली पर शिवद्वार मंदिर में उड़े जमकर रंग गुलाल, हर हर महादेव के जयकारों से हुआ गुंजायमान

 

कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी संपन्न Read More कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी संपन्न

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें