कुशीनगर : पुलिस तहकीकात में लूट की घटना झूठ निकली 

आपसी विवाद की मोड़ देकर फैलाई गई लूट की घटना का दिया गया तूल

कुशीनगर : पुलिस तहकीकात में लूट की घटना झूठ निकली 

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की हैं घटना 

स्वतंत्र प्रभात 

पिपरा बाजार, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा के मिलन चौराहे के समीप शनिवार को हुई लूट की घटना में पुलिस की तहकीकात में अफवाह साबित हुई। पुलिस के अनुसार उक्त घटना लूट न होकर दो पक्षो के बीच विवाद था, जिसमे दोनों पक्षो के बीच सुलह समझौता भी हो गया।इसी समझौते से खार खाए लोग लूट का मामला बता दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे थे।

 

थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शनिवार रात 8 बजे के करीव पुलिस को सूचना मिली कि उक्त चौराहे के समीप कुछ लोगो द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।तत्काल मौके पर पहुची पुलिस एक बाइक बरामद कर मामले के जांच पड़ताल में जुट गई।जिसमें पुलिस के समक्ष जो तथ्य मिला उसमें मयंकेश्वर पासवान निवासी नाहर छपरा व दीपक रावत,निखिल सिंह तथा अमीर अंसारी निवासीगण खेसिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमे मयंकेश्वर की मोटर साइकिल गिर कर क्षतिग्रस्त हो गई थी।

उपरोक्त प्रकरण में दोनों पक्षो के बीच परिजनों की मौजूदगी में समझौता हो गया है।थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि लूट नही हुआ था,कुछ लड़कों में कहा सुनी और धक्कामुक्की हो गई थी। सुचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई थी। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली थी। परिजनों की सहमति पर दोनो पक्षों में समझौता हो गया।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024