शिकारियों के आंकुड़े में फंसा दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, फिर जाल तोड हो गया फरार

तेंदुए की एक ही गुर्राहट से दूर से देखने वाले

शिकारियों के आंकुड़े में फंसा दहशत का पर्याय बना तेंदुआ, फिर जाल तोड हो गया फरार

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
बाराबंकी रामनगर इलाके में महीनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ शिकारियों के लगाए आंकुड़े में फंस गया। लेकिन जब तक वन विभाग की टीम उसे पकड़ने पहुंचती उससे पहले ही ग्रामीणों का शोर शराबा सुनकर तेंदुआ जाल तोड़कर गन्ने के खेत मे जा छुपा।लोग अपनी जान बचाकर एक दूसरे के ऊपर गिरते पड़ते भागने लगे।
 
 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत थाना रामनगर के ग्राम नंदउपारा माइनर के ऊपर शिकारियों ने शिकार के लिए आंकुड़ा लगा रखा था। बीती रात महीनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ शिकारियों के जाल में फस गया। सुबह होते ही खेत खलिहान जाने वाले किसानों ने तेंदुए को देखकर वन विभाग को सूचित किया गया।
 
 
 
 
लेकिन जब तक वन विभाग की टीम पहुंचती तब तक लोगों की आहट सुनकर तेंदुआ आकुंडा तोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकला। तेंदुए के फरार हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ महीनों से अनेक पालतू व जंगली जानवरों का शिकार करता चला रहा है।
 
 
 
 
लेकिन अभी तक इसे पकड़ने के जो भी इंतजाम किए गए वह नाकाफी रहे। सूचना पाते ही लकीर की फकीर पीटने पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाकर पिजड़ा रखा है।
 
 
 
जिला वन अधिकारी रुस्तम परवेज व वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर प्रमोद कुमार दल बल के साथ पहुंचकर तेंदुए की पकड़ने की कवायद शुरु कर दी है और बताया कि अतिशीघ्र तेंदुए को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel