एनटीपीसी रैयतों की जमीन लूटना बंद करे  – पंकज महतो 

केरेडारी हज़ारीबाग झारखण्ड


केरेडारी:- बड़कागांव  विधानसभा के केरी चमगदा गांव में कार्यकर्ता मिलन आयोजन किया गया। किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पंकज महतो का स्वागत कार्यकर्ताओ एवम लोगो द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। पंकज महतो ने सभी नए सदस्यों को किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा में जुड़ने वाले सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर मोर्चा में स्वागत किया तथा नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी।

पंकज महतो ने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी होते है, हमे एकजुट रहकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्ष करने की  आवशयकता है।  बरकागांव विधानसभा क्षेत्र में रोजगार शिक्षा और बिजली जैसे गंभीर मुद्दों पर बुनियादी स्तर से काम करने की जरूरत है। लोगो को काम ना मिलने के कारण बड़कागांव के लोगो को दूसरे राज्य मैं जाकर  काम करना पड़ता है। झारखंड मैं अब तक जो सरकार बनी है बड़कागांव को सिर्फ निचोरने का काम किया है। बड़कागांव के लोगो ने जमीन खोई है और बदले मैं उन्हें सिर्फ धोखा मिला है।

एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियां सिर्फ अपने फायदा देखती है।  यदि यही स्थिति बनी रही तो एक दिन पूरा बड़कागांव के लोगो को अपना जमीन छोड़कर अन्य राज्य मैं सरन लेने की नोबट आ जाय गी जुड़ने वाले सभी सदस्य लालू राम,गोपाल महतो,तुलसी महतो,कैलाश महतो मिश्री महतो,चमन कुमार,जगदीश महतो,सूरज कुमार,उप मुखिया पूनम देवी,गीता देवी,अर्चना देवी फुल देवी, प्रकाश कुमार,गुनीराम महतो, पूनम महतो,मिश्री कुमार, बालेश्वर प्रसाद,भुनेश्वर महतो,बैजनाथ महतो साथ चल रहे  साथी विनोद कुशवाहा, कालेश्वर कुशवाहा, युवा नेता हिमांशु कुमार,रामकुमार प्रजापति, झालू महतो ,छोटू बेदिया एवम अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author: Swatantra Prabhat UP