उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में हुआ पशुओं का उपचार

पशु आरोग्य मेले में 523 पशुओं का पंजीकरण, पशुपालकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

टूण्डला क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं चिकित्सा शिविर में कुल 523 पशुओं का पंजीकरण किया गया। इनमें 363 बड़े और 160 छोटे पशु शामिल रहे। शिविर में पशुओं का उपचार करने के साथ पशुपालकों को टीकाकरण, बांझपन की समस्या, दूध उत्पादन बढ़ाने के उपायों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर