संगठन ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की उठाई मांग

भगवान परशुराम के नाम पर बने चौक और भव्य स्वागत द्वार, ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम व विधायक को सौंपा ज्ञापन

टूण्डला में भगवान परशुराम के नाम पर चौक और भव्य स्वागत द्वार बनवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने पहल की है। मंगलवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम दिव्या सिंह और क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण के लिए प्रशासनिक अनुमति, वित्तीय सहयोग और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश  आपका शहर