गरीबो व असहायों सहायता करना पुण्य कार्य है – हैदर
On
आर्यनगर,गोण्डा – गरीबों व असहायो की सहायता करना ही सर्वाधिक पुण्य है ऐसी स्थिति में हर नागरिक को इनकी सहायता करने पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। यह बात तहसीलदार सदर पैगम हैदर ने कस्बा नगर का भ्रमण करने के बाद खमरिया बनगाई गांव निवासिनी मुन्नी देवी को कंबल वितरित करने के बाद
आर्यनगर,गोण्डा –
गरीबों व असहायो की सहायता करना ही सर्वाधिक पुण्य है ऐसी स्थिति में हर नागरिक को इनकी सहायता करने पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। यह बात तहसीलदार सदर पैगम हैदर ने कस्बा नगर का भ्रमण करने के बाद खमरिया बनगाई गांव निवासिनी मुन्नी देवी को कंबल वितरित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा की गरीबों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन कुछ लोगो को उन योजनाओं के बारे में जानकारी नाहोने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है जिस कारण से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी ग्रामीणों को जागरूक किया जाना चाहिए।
नायब तहसीलदार शिवदयाल तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों व असहाय लोगों के कल्याण के लिए कृत संकल्प है। जिसका उदाहरण यह रहा कि लॉकडाउन के दौरान भी सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क राशन वितरित किया गया।
ग्रामसमाज, चकमार्ग व खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि लेखपालों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। अवैध कब्जा धारकों ने कब्जा नहीं हटाया तो राजस्व विभाग की टीम द्वारा उसका कब्जा हटवाए जाने के लिए पहल शुरू कर दिया जाएगा। इस बारे में सभी लेखपालों को जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर द्वारा निर्देश दे दिया गया है।
थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए शासन द्वारा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कस्बा आर्यनगर व कौड़िया बाजार कौड़िया बाजार के मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए कब्जा धारकों को चेतावनी दी जा चुकी है।
इस शुभ अवसर पर पुलिस चौकी आर्यनगर के प्रभारी अंकुर वर्मा, लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सच्चिदानंद शुक्ला,सुरेश राव, कौशल तिवारी, सतीश शुक्ला, जगदीश जयसवाल, विपिन जायसवाल, दीपक शुक्ला, देवीदीन जायसवाल, आलोक गुप्ता, अंकित जायसवाल, प्रदीप जयसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List