किसानों के आंदोलन को धार देने मैदान में उतरी सामाजवादी पार्टी

संवाददाता -राज कुमार विश्वकर्मा छपिया गोण्डा – पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में किसानो के समर्थन में साबरपुर से हथियागढ़ तक रैली का आयोजन किया गया किन्तु साबरपुर मे ही भारी संख्या में उपस्थित पुलिस बल ने रोक लिया।समाजवादी पार्टी के सैकडो कार्यकर्ताओं

संवाददाता -राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया गोण्डा –


पूर्व मुख्यमन्त्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में किसानो के समर्थन में साबरपुर से हथियागढ़ तक रैली का आयोजन किया गया किन्तु साबरपुर मे ही भारी संख्या में उपस्थित पुलिस बल ने रोक लिया।
समाजवादी पार्टी के सैकडो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। वहां मौजूद सी0ओ0 मनकापुर उप जिलाधिकारी मनकापुर,व सैकड़ो पुलिस मौजूद रहे। गिरफ्तारी में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी, जिला उपाध्यक्ष विजय यादव, राजेश यादव,एडवोकेट अम्बुज त्रिपाठी,सुशील पांडेय,नीरज पाण्डेय, अजय यादव,अरविंद यादव,नीरज शर्मा,चैतराम,विकास यादव,राहुल प्रजापति, संजय कनोजिया, विजय यादव,सहजाद,रोहित वर्मा,अभिषेक, पहलवान यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं संजय विद्यार्थी व उपस्थित सामाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी गोंडा को 8 सूत्रीये ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनकापुर को दिया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat