अतुल गुप्ता अपर मण्डल रेल प्रबंधक/इंफ्रा.।

स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो से दयाशंकर त्रिपाठी। आज अतुल गुप्ता ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक / इंफ्रा /प्रयागराज मंडल का पदभार ग्रहण किया। यह पद अपर मंडल रेल प्रबंधक/ प्रयागराज श्री इनामुल हक के उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्थानान्तरित होने से रिक्त हुआ था| श्री गुप्ता 1998 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा


‌स्वतंत्र प्रभात।

‌ प्रयागराज ब्यूरो से दयाशंकर त्रिपाठी।

‌आज अतुल गुप्ता ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक / इंफ्रा /प्रयागराज मंडल का पदभार ग्रहण किया। यह पद अपर मंडल रेल प्रबंधक/ प्रयागराज श्री इनामुल हक के उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में स्थानान्तरित होने से रिक्त हुआ था| श्री  गुप्ता 1998 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के अधिकारी हैं, इन्होने आई.आई.टी, रुड़की से इंजीनियरिंज में परा स्नातक की डिग्री प्राप्त की है| श्री गुप्ता ने पूर्व तटीय रेलवे से अपनी सेवा प्रारम्भ करते हुये भारतीय रेल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों जिसमें मण्डल इंजीनियर, वरि. मण्डल इंजीनियर. उप मुख्य इंजीनियर/ पुल आदि पदों पर कार्य किया है| इन्होने उत्तर मध्य रेलवे में उप मुख्य इंजीनियर/पुल/लाईन, मुख्य इंजीनियर/निर्माण, मुख्य इंजीनियर/ स्टेशन डेवलप्मेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवा प्रदान की है| श्री गुप्ता ने प्रयागराज मण्डल में भी वरि. मण्डल इंजीनियर –V, उप मुख्य इंजीनियर / निर्माण के पद पर किया है तथा वरि. मण्डल इंजीनियर / समन्वय के पद पर कार्य करते हुये कुम्भ – 19 के अवसर पर उल्लेखनीय योगदान दिया है|

About The Author: Swatantra Prabhat