
नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में किया गया स्वागत
जिलाध्यक्ष ने कहा, सभी एकजुट होकर करें कार्य दीपक तिवारी बने कार्यालय मंत्री अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने किया। कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिलाध्यक्ष ने सभी
जिलाध्यक्ष ने कहा, सभी एकजुट होकर करें कार्य
दीपक तिवारी बने कार्यालय मंत्री
अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने किया। कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीति का ज्ञान दिया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को एक जुट होकर पार्टी हित के लिए कार्य करना है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है। पार्टी ने हर हाथ को काम और हर काम को हाथ के नियम पर काम शुरू किया हुआ है।
जिला मंत्री दीपक तिवारी को गुलदस्ता भेंट कर बधाई देते जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा
नवनियुक्त जिला महामंत्री डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ता की तरह से ही आमजन के बीच जाए और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। जिलाध्यक्ष ने तीन दिन पहले जिला कार्यकारणी का विस्तार किया था। मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने जिला मंत्री आदर्श चैधरी, मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक, कार्यालय मंत्री दीपक तिवारी व सह कार्यालय प्रभारी अरविन्द सिंह डिंपू के नाम की घोषणा की।
इसके साथ ही भाजपा की जिला टीम में अब जिलाध्यक्ष को लेकर 25 पदाधिकारी हो गए है। इस दौरान बैठक में, , दशरथ यादव, डॉ राणा रणधीर सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुरेश कन्नौजिया, रमेश गुप्ता, अमरेंद्रकांत सिंह, रामशब्द यादव, सुमन पांडेय, रफत एजाज, राम बहाल वर्मा, विकास तिवारी, दिलीप पटेल, शिवपूजन राजभर, गौरव श्रीवास्तव सहित मंडल अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List