राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में सांसद चंदेल बने प्रस्तावक

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में सांसद चंदेल बने प्रस्तावक

-सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को प्रस्तावक बनाये जाने पर बुंदेलखंड के लोगों को गर्व  


महोबा । ब्यूरो रिपोर्ट-अनूप सिंह

भारतीय जनता पार्टी (एनडीए) द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए घोषित की गईं उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए बुंदेलखंड के हमीरपुर महोबा तिंदवारी क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को प्रस्तावक के रूप में चुना गया।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए बुंदेलखंड के लोकप्रिय सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल को प्रस्तावक चुने जाने पर बुंदेलखंड वासियों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष (विधान परिषद सदस्य) जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि यह भाजपा में ही सम्भव है कि एक साधारण से कार्यकर्ता को देश के सर्वोच्च स्थान पर बैठाकर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व बुंदेलखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है कि भारत के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंददल को प्रस्तावक के रूप में चुना गया।

-सांसद पुष्पेंद्र सिंहचंदेल को प्रस्तावक बनाये जाने पर बुंदेलखंड के लोगों को गर्व

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

आज 24 जून को 2022 को भारतीय जनता पार्टी(एनडीए) द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए घोषित की गयी उम्मीदवार पूर्वी भारत से आने एक साधारण सी आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , ग्रह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ , एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।
 

Petrol Pump: पेट्रोल पंप खोलने में कितना लगेगा खर्च? जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज Read More Petrol Pump: पेट्रोल पंप खोलने में कितना लगेगा खर्च? जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel