पतित पावनी मां गंगा के दामन में हो रहा है अवैध तरीके से मछलियों का शिकार
On
शुक्लागंज उन्नाव गंगा घाट कोतवाली के अंतर्गत गंगा तट पर से पवित्र गंगा नदी मछली का शिकार प्रतिबंधित है इसके पश्चात भी प्रतिदिन मछुआरे मछली का शिकार करने में तुले हैं कथा मछलियां पकड़ कर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में सुबह शाम छूट के दौरान लगने वाली बाजार में मछली बेचकर हजारों रुपए
शुक्लागंज उन्नाव
गंगा घाट कोतवाली के अंतर्गत गंगा तट पर से पवित्र गंगा नदी मछली का शिकार प्रतिबंधित है इसके पश्चात भी प्रतिदिन मछुआरे मछली का शिकार करने में तुले हैं कथा मछलियां पकड़ कर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन में सुबह शाम छूट के दौरान लगने वाली बाजार में मछली बेचकर हजारों रुपए के वारे न्यारे कर रहे हैं।
लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए बाजारों व अन्य जगह बिक्री सरेआम करते हुए प्रशासन की धज्जियां उड़ाने में तुले हैं जबकि कोर्ट ने गंगा में मछलियों के शिकार पर रोक लगा रखी है। इसके पश्चात भी मछुआरे निरंतर मछलियों का शिकार कर रहे हैं गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा ग्रामीण क्षेत्रों में जैसे चंपा पुरवा मनसुख खेड़ा गगनी खेड़ा मनोहर नगर सीताराम कॉलोनी रविदास नगर अहमदनगर कटोरी सुखलाल खेड़ा चंदन घाट कथा जाजमऊ चौकी के पीछे नई बस्ती गंगा के छोर गांव व घाटों के किनारे तथा कटरी क्षेत्र तक मछलियों का शिकार खुलेआम हो रहा है।
यह मछुआरे अपनी-अपनी नावे तथा बड़े-बड़े जाल लेकर सुबह से लेकर शाम तक शिकार करते देखे जा सकते हैं लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी आंख पट्टी बांधे बैठे हुए हैं।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List