महराजगंज तराई पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 3,800 रुपये पीड़ित को मिले वापस

 साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महराजगंज तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 3,800 रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बलरामपुर, साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महराजगंज तराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 3,800 रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
 
पुलिस के अनुसार ग्राम छतुवापुर निवासी मोहम्मद अफजल के भाई सलाउद्दीन का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर ने सलाउद्दीन बनकर अफजल से 3,800 रुपये की मांग की, जिसे उन्होंने अपने भाई का समझकर भेज दिया। बाद में जानकारी होने पर पता चला कि व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया गया था और उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
 
घटना के बाद पीड़ित ने 12 मई 2026 को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना महराजगंज तराई की साइबर हेल्पडेस्क ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आरोपी के खाते में पहुंची धनराशि को होल्ड करा दिया।
 
आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित बैंक को धनराशि वापस कराने के लिए एसओपी के अनुसार पत्राचार किया गया। बैंक द्वारा कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी 3,800 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
 
रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने महराजगंज तराई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
इस कार्रवाई में साइबर हेल्पडेस्क के उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, आरक्षी धीरज तिवारी तथा आरक्षी अर्जुन प्रसाद वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
 
 
 
crime news hindi news uttar pradesh police Cyber Crime UP News balrampur news उत्तर प्रदेश पुलिस जन जागरूकता अभियान Balrampur police cyber fraud online fraud cyber security awareness उत्तर प्रदेश समाचार बलरामपुर समाचार Police Action पुलिस कार्रवाई साइबर सुरक्षा साइबर अपराध डिजिटल सुरक्षा Cyber Crime Complaint साइबर जांच digital fraud online scam financial fraud cyber awareness इंटरनेट सुरक्षा साइबर जागरूकता साइबर हेल्पलाइन 1930 Cyber Helpline 1930 पुलिस की त्वरित कार्रवाई ठगी की रकम वापस सोशल मीडिया ठगी साइबर ठगी online safety tips ऑनलाइन ठगी साइबर शिकायत Cyber Safety बैंकिंग फ्रॉड बलरामपुर अपडेट बलरामपुर पुलिस Latest Balrampur News साइबर अपराध नियंत्रण महराजगंज तराई पुलिस Maharajganj Tarai Police WhatsApp Account Hacked व्हाट्सएप अकाउंट हैक National Cyber Crime Reporting Portal नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल मोहम्मद अफजल सलाउद्दीन छतुवापुर गांव Chatuvapur Village Cyber Helpdesk साइबर हेल्पडेस्क Fraud Money Recovery Cyber Crime Investigation ऑनलाइन स्कैम डिजिटल धोखाधड़ी Bank Account Hold बैंक खाते पर होल्ड वित्तीय धोखाधड़ी Cyber Cell Success साइबर सेल की सफलता Victim Money Returned पीड़ित को धनराशि वापस Online Banking Fraud Fraud Prevention ठगी से बचाव Police Helpdesk पुलिस हेल्पडेस्क Aditya Kumar SI आदित्य कुमार Dheeraj Tiwari धीरज तिवारी Arjun Prasad Verma अर्जुन प्रसाद वर्मा Cyber Alert साइबर अलर्ट Technology Crime WhatsApp Fraud Cyber Crime Recovery Digital Awareness Public Safety.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें