वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।
नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन
ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।
बच्चों से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
hindi news UP News स्वास्थ्य विभाग balrampur news ग्रामीण विकास education department school development टीकाकरण अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी Village Development उत्तर प्रदेश समाचार स्वास्थ्य सेवाएं बलरामपुर समाचार Early Childhood Education Rural Education मध्यान्ह भोजन योजना Government Welfare Scheme Poshan Abhiyan Rural Development Vaccination Program Student Felicitation nutrition awareness डॉ विपिन कुमार जैन मेधावी छात्र सम्मान Public Participation Healthcare Services Panchayat Development बाल शिक्षा पोषण अभियान जनसहभागिता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य Child Welfare Balrampur Update Latest Balrampur News Public Welfare Program Dr Vipin Kumar Jain जिलाधिकारी बलरामपुर District Magistrate Balrampur प्रोजेक्ट संवर्धन Project Samvardhan VHSND Session वीएचएसएनडी सत्र Village Health Sanitation and Nutrition Day स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम Health and Nutrition Program ग्राम पंचायत कलवारी Kalwari Gram Panchayat गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य ANC Registration Maternal and Child Health कुपोषण मुक्त अभियान Malnutrition Free Campaign अतिकुपोषित बच्चों की पहचान SAM Children आयरन की खुराक Iron Supplementation एनीमिया नियंत्रण Anemia Control आंगनबाड़ी केंद्र उद्घाटन Anganwadi Centre Inauguration नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र Modern Anganwadi Centre बालमैत्री केंद्र Child Friendly Centre शिक्षा और पोषण Education and Nutrition कंपोजिट विद्यालय Composite School डाइनिंग हॉल उद्घाटन Dining Hall Inauguration Mid Day Meal Scheme स्वच्छ भोजन व्यवस्था School Infrastructure ग्राम प्रधान पहल बच्चों से संवाद Student Interaction स्टडी टेबल वितरण Educational Material Distribution Dr Mukesh Rastogi खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक Ashok Pathak ICDS Program बाल विकास विभाग Better Healthcare District Administration Balrampur.


Comments