सिधुआ बाजार: बरसात की पहली फुहार में डूबा सिधुआ बाजार, जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल

नालियां पाटने से ठप हुई जलनिकासी व्यवस्था, हल्की बारिश में घुटने भर पानी से जूझ रहे लोग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पडरौना (कुशीनगर)। पडरौना-दुदही मार्ग पर स्थित सिधुआ बाजार में जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था और अतिक्रमण के कारण मुख्य सड़क नाले में तब्दील होती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से नालियां पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं, जिससे बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार जलनिकासी के लिए बनाई गई नालियों को भी पाटकर उन पर कब्जा कर लिया गया है। नतीजतन हल्की बारिश में ही बाजार की मुख्य सड़क घुटने भर पानी से भर जाती है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी जमा हो गया, जिससे दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा, टेंपो चालक और पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सड़क पर जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना और गंभीर चोट की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने और नई नालियों के निर्माण की मांग कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार Read More अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार

सिधुआ बाजार में नाली व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी भी सीधे सड़क पर बहाया जाता है। बाथरूम और घरेलू उपयोग का पानी सड़क पर फैलने से पूरे क्षेत्र में गंदगी बनी रहती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा पूरी सड़क नाले जैसी दिखाई देने लगती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर समुचित नाली निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र और राहगीरों को इस समस्या से राहत मिल सके।

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा Read More आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

About The Author

Post Comments

Comments