गोरखपुर: सिकरीगंज में रास्ते के विवाद में महिला की मौत, दो पट्टीदारों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

रास्ते को लेकर हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर लाठी-डंडों से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश )

गोरखपुर सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मलांव गांव निवासी रामफेरन पुत्र रामदास ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार धर्मेंद्र पुत्र रामपलट और जयहिंद पुत्र रामपलट उनके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

रामफेरन के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उनकी पत्नी कर्मा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में कर्मा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों द्वारा लगया गया जाम । Read More परिजनों द्वारा लगया गया जाम ।

घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि हालत लगातार गंभीर बनी रही और शनिवार को उपचार के दौरान कर्मा देवी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर आरोपियों धर्मेंद्र और जयहिंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सके।

जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एल वर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कीर्ति कुमार मिश्रा का किया स्वागत Read More जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एल वर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर कीर्ति कुमार मिश्रा का किया स्वागत

थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

छतनाग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रहे युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। Read More छतनाग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रहे युवक की मौत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार