राजनीति
भारत
एस डी एम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
तहसील दिवस में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा, अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध जमकर की नारेबाजी विरोध प्रदर्शन
बरेली/ नवाबगंज तहसील दिवस एसडीम उदित सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इसमें सम्मिलित होने अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा तहसील दिवस पहुंचे तो फरियादियों की भीड़ जुटी इस मौके पर 133 शिकायतें पंजीकृत की गई। इनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 130 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया इसी क्रम में शिकायतों के फर्जी निस्तारण जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित होने को लेकर अधिवक्ताओं का आक्रोश फूटा ।

और उन्होंने तहसील दिवस गेट पर पहुंचकर एसडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव क्यों लड़िया वेद सिंह अन्य पुलिस बल ने अधिवक्ताओं को समझने का प्रयास किया परंतु उन्होंने एसडीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और उन्हें तत्काल हटाए जाने की मांग की गई उन्होंने उन्होंने आरोप लगाया एसडीम नवाबगंज कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं कर रहे हैं ।
जिसके कारण सभी मामले लंबित पड़े हैं तहसील दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व से संबंधित आए छोटे-छोटे मामले पुलिस से संबंधित थे जिन्हें अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया तहसील आने वाली शिकायतों को गोल-मोल करके निस्तारित कर दिया जाता है जिसके कारण कभी भी फरियादियों की समस्या का निस्तारण न होने के कारण वह बार-बार तहसील के चक्कर लगाते रहते हैं।
इसी क्रम में ओसवाल चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान न होने को लेकर कुछ दिन पूर्व अर्धनग्न होकर धरना दे रहे किसान ने आज पुनः प्रार्थना पत्र देकर भुगतान दिलाए जाने की मांग की इस मामले में एसडीम उदित पवार ने गन्ना समिति सचिव मेधा चतुर्वेदी को निम्न अनुसार गन्ना भुगतान करने का निर्देश दिया गन्ना समिति सचिव द्वारा बताया गया उनके हाथ में कुछ नहीं है वह केवल प्रयास कर सकती है वह किया जा रहा है
तथा संभव किसान के भुगतान करने का प्रयास किया जाएगा तहसील दिवस में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा एसडीम उदित सिंह पवार तहसीलदार अभिषेक तिवारी खंड विकास अधिकारी नवाबगंज महेश चंद्र कुशवाहा सहायक विकास अधिकारी पंचायत भदपुरा रवि यादव पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव वेद सिंह एवं अन्य विभागों के लोग भी उपस्थित थे यहां पर 133 फरियादी उपस्थित हुए इनमें से तीन की शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया शेष 130 को कार्यवाही का आश्वासन दे दिया गया है।
uttar pradesh news bareilly news farmers protest revenue Department Public grievance redressal Sampoorna Samadhan Diwas Sugarcane Payment Lawyers Protest नवाबगंज समाचार Nawabganj Tehsil Day SDM Udit Singh Pawar Additional SP Mukesh Chandra Mishra Tehsil Diwas Advocate Protest SDM Protest Birth Certificate Issue Death Certificate Issue Oswal Sugar Mill Ganna Payment Issue Bareilly Administration


Comments