हाई मास्क लाइट खराब

कमीशन के चक्कर मे घटिया सामानों की हो रही आपूर्ति

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के नगर पालिका द्वारा लगाए गएहाई मास्क लाइट खराबहो रही कमीशन के चक्कर में सरकार को चूना लगाया जा रहा है बस्ती जिले में कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है जहां भ्रष्टाचार ना हो रहा हो देखने में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार राजस्व विभाग उसके बाद पुलिस विभाग विकास विभाग जिले में कोई ऐसा विभाग ना हो जो भ्रष्टाचार से अछूता रह गया हो इस भ्रष्टाचार की आग कब बुझेगी यह कोई नहीं जानता है जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं सवाल यह है कि आम जनता इसका खामियाजा भुगत रही है कमीशन के चक्कर में खरीदे जा रहे प्रोजेक्ट घटिया क्वालिटी के जो 10 से 15 दिन में खराब हो रहे हैं ऐसी स्थिति में कैसे विकास होगा

ताजा मामला बस्ती नगर नगर पालिका का मालवीय रोड स्थित सुबाष चौक पर लगा हाई मास्क लाइट शो पीस बन गया है। महीनो से लाइट नही जल रही है लेकिन जिम्मेदार इसकी अनदेखी कर रहे हैं। हाई मास्क लाइट लगा तो नागरिकों ने नगरपालिका को धन्यवाद दिया और चौराहे की खूबसूरती को सराहा। अब यही हाई मास्क लाइट आलोचना का कारण बन रही है। नगरपालिका प्रशासन को चाहिये कि खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत कराये और जिससे चौराहे पर पर्याप्त प्रकाश हो। नागरिकों का कहना है कि भारी कमीशन लेकर घटिया दर्जे की लाइटें लगवाई गयीं हैं जो दो चार महीने बाद ही जवाब दे जाती हैं। बेहतर होगा गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाये और नागरिक सुविधाओं का अल्पीकरण न हो।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार