नवीनतम
राजनीति
मालवीय रोड स्थित 7th हेवन रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा छापा
संचालक समेत तीन गिरफ्तार
बस्ती। बस्तीजिले में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बारों और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालवीय रोड स्थित 7th हेवन रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस ने रेस्टोरेंट के भीतर संचालित हो रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री, फ्लेवर्ड तंबाकू और विभिन्न प्रकार के नशीले उत्पाद बरामद किए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि जून 2026 को प्राप्त सूचना और नियमित चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने मालवीय रोड स्थित 7th हेवन रेस्टोरेंट की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट के अंदर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जहां ग्राहकों को विभिन्न फ्लेवर वाले तंबाकू उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की तलाशी ली और वहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित एवं संदिग्ध तंबाकू उत्पाद बरामद किए।
छापेमारी के दौरान पुलिस को 15 हुक्का स्टैंड के अलावा 66 एक्सट्रीम फ्लेवर डिब्बे, 16 अलफकीहा खाबो फ्लेवर डिब्बे, 7 अलफकीहा लुस आइस डिब्बे, 67 छोटे पाइप पाउच तथा बड़ी संख्या में विभिन्न ब्रांडों के फ्लेवरयुक्त पैकेट बरामद हुए। बरामद सामग्री में डिबियाई स्पेशल अफजल, स्टारवॉकर रसीलापान, रॉयल स्मोकिंग सुपारी, ब्लू रेस्प ग्रेप आइस, लुस आइस, वाटरमेलन आइस, नाइट क्वीन, व्हाइट रोज, कीवी ब्लास्ट, डबल मिंट, अमेरिकन फ्रिजर, अलादीन ब्रेन फ्रिजर, फ्रूट बॉम्ब और पिंक ग्वावा जैसे फ्लेवर भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ प्रयोग किए हुए फ्लेवर डिब्बे भी मौके से बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार के संचालक मोहम्मद आफताब पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी कमहरिया थाना कलवारी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में कार्यरत शुभम कन्नौजिया पुत्र सुरेंद्र कन्नौजिया निवासी बाटा गली गांधीनगर तथा सक्षम भारती पुत्र सुनील भारती निवासी शौकत गली गांधीनगर को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 246/2026 पंजीकृत किया गया है।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 271 तथा तंबाकू अधिनियम की धारा 21 और 22 के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध कारोबारों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। युवाओं को नशे की ओर आकर्षित करने वाले अवैध हुक्का बारों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद और आनस अख्तर के साथ हेड कांस्टेबल संदीप सिंह तथा कांस्टेबल सौरभ सिंह और अभिषेक वर्मा शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
crime news basti news uttar pradesh news basti crime news basti police public health Police Action Law Enforcement hookah bar raid Anti Drug Campaign Satyendra Bhushan Tripathi Illegal Hookah Bar 7th Heaven Restaurant Malviya Road Basti Kotwali Police Tobacco Act Flavoured Tobacco Hookah Seizure Mohammad Aftab Arrested Shubham Kannaujia Saksham Bharti Illegal Business Tobacco Products BNS Act Youth Safety


Comments