जनगणना कार्य में लापरवाही पर 48 प्रगणकों का वेतन रोका

दो दिवस में प्रगति सुधारने के निर्देश, अन्यथा होगी कठोर कार्रवाई

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जनपद की चारों तहसीलों में कार्यरत प्रगणकों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक में पाया गया कि कुल 48 प्रगणकों द्वारा आवंटित प्रगणना ब्लॉकों में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इन 48 प्रगणको में रावर्टसगंज के 19, घोरावल के 10, दुद्धी के 10, ओबरा तहसील 09 सम्मलित है। प्रगणकों द्वारा एच0एल0ओ0 एप पर परिवारों की संख्या संबंधी आंकड़ों का सिंक नहीं किया गया है, जिससे कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित 48 प्रगणकों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए।

बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण Read More बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण

जिलाधिकारी ने संबंधित चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को निर्देशित किया कि आगामी दो दिवस के भीतर कार्य में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार न होने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान ग्रासिम इंडस्ट्री से संबंधित चार्ज अधिकारियों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर विशेष तेजी लाने के निर्देश दिये।

बाढ़ एवं सूखा राहत की तैयारियों में कोई कमी न रहे, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं जनजागरूकता-जिलाधिकारी Read More बाढ़ एवं सूखा राहत की तैयारियों में कोई कमी न रहे, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाएं जनजागरूकता-जिलाधिकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें