सिद्धार्थनगर: विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
थानाक्षेत्र ग्राम पड़रिया में मंगलवार को दोपहर से पहले एक विवाहिता ने किन्हीं कारण घर के दूसरे तल पर एक कमरे में छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया में मंगलवार को एक विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
थानाक्षेत्र ग्राम पड़रिया में मंगलवार को दोपहर से पहले एक विवाहिता ने किन्हीं कारण घर के दूसरे तल पर एक कमरे में छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कुंडी से नीचे उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका खुशबू यादव (23 वर्ष) पत्नी दिनेश यादव ग्राम पड़रिया की रहने वाली थी। मृतका को दो वर्ष का एक बेटा भी है। मृतका के पति दिनेश यादव खेती के कार्य से घर से बाहर गये हुए थे। दिनेश की मां जब कमरे के पास गई, तो देखा बहू खुशबू यादव छत की कुंडी से लटक हुई मिली।
वह खुशबू को लटके देख रोने चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सून लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। पति को जानकारी होते ही वह भी रोते हुए खेत से घर वापस पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका का मायका बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना ग्राम सेहरी है। मायका पक्ष वालों ने दहेज हत्या का उत्पीड़न की तहरीर पुलिस को दी है।आरोप लगाया है कि बेटी को मारकर लटका दिया गया है। मायके वालों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
थाना शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। जांचकर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
सिद्धार्थनगर #UPPolice #UPNews #BreakingNews #HindiNews #MediaUpdate #NewsUpdate #Siddharthnagar #उत्तरप्रदेश_समाचार #शोहरतगढ़ #Shohratgarh #विवाहिता_मौत #MarriedWomanDeath #संदिग्ध_मौत #SuspiciousDeath #पुलिस_जांच #PoliceInvestigation #दहेज_उत्पीड़न #DowryHarassment #दहेज_मामला #DowryCase #क्राइम_न्यूज #CrimeNews #घटना #Incident #पोस्टमार्टम #Postmortem #शव_परीक्षण #ForensicInvestigation #कानूनी_कार्रवाई #LegalAction #ग्रामीण_समाचार #RuralNews #महिला_मामला #WomenCase #न्याय_की_मांग #DemandForJustice #पड़रिया #Padariya #बलरामपुर #Balrampur #LocalNews #JusticeForWomen #स्वतंत्र_प्रभात #SwatantraPrabhat


Comments