नीट यूजी 2026 की री-एग्जाम 21 जून को होगी

शनल टेस्टिंग एजेंसी (एन टी ए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक मामले के चलते रद्द करने के बाद अब दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन टी ए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक मामले के चलते रद्द करने के बाद अब दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है। री-नीट परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को पूरे देश में एक साथ आयोजित की जाएगी।
सरकार की मंजूरी मिलने के बाद एन टी ए ने यह घोषणा की है। परीक्षा में इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और मजबूत निगरानी व्यवस्था रहेगी। 
सीबीआई की जांच में पेपर लीक गिरोह का खुलासा हो चुका है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घोटाले ने पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश पैदा कर दिया था।
एन टी ए के अनुसार, री-एग्जाम के बाद रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जाएगा ताकि मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया प्रभावित न हो। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एन टी ए की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें। एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
यह फैसला मेडिकल शिक्षा की समयबद्ध प्रक्रिया को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार