ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चौंपियनशिप मे राजकुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन
पुनः मेडल पहनाकर राजकुमार सिंह, को बधाई देते हुये उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी
ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चौंपियनशिप 2025-26 जो इस वर्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ में दिनांक 09 से 13 मई तक आयोजित हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की ओर से खेलते हुए राजकुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अपराध (ई0ओ0डब्लू0) लखनऊ द्वारा मिक्स डबल्स एवं बैटरन पुरुष डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुये दो (02)-ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए गये, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 एवं उत्तर प्रदेश खेल सचिव सुहास एल वाई (आई0ए0एस0) द्वारा राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, ई0ओ0डब्लू0 को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मेडल जीत कर राजकुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है,
इससे पूर्व राजकुमार सिंह द्वारा वर्ष 2017 में इसी प्रतियोगिता में कोच्चि केरल में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया था, राजपत्रित श्रेणी में यह खिताब उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के नाम दर्ज है, इसके अतिरिक्त राजकुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल हासिल किए जा चुके हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, ई0ओ0डब्लू0 द्वारा पुनः मेडल पहनाकर राजकुमार सिंह, को बधाई देते हुये उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
Uttar Pradesh Police News Uttar Pradesh Sports News sports news up ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप Rajkumar Singh badminton Lucknow badminton championship police badminton tournament ASP Rajkumar Singh EOW Lucknow UP Police achievement badminton bronze medal All India Police Badminton Championship 2025 police sports competition Rajkumar Singh medal


Comments