रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
तिलहर (शाहजहांपुर)। बुधवार देर रात रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अंतर्गत ग्राम दलेलापुर निवासी अमित ने बताया कि उनके पिता सर्वेश कुमार बुधवार रात एक रिश्तेदारी में आयोजित बारात से लौट रहे थे। देर रात वह पैदल घर आ रहे थे।
इसी दौरान गांव गोपालपुर के पास रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही दरोगा जेगेंद्र प्रताप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
shahjahanpur news Breaking News UP UP Accident News police investigation UP Railway Track Accident Hindi accident news tragic death news tilhar accident news train accident india man hit by train rail crossing accident railway safety india postmortem case news local news shahjahanpur train mishap india


Comments