पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनाब आलमगीर आलम को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही पाकुड़ सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पाकुड़, झारखंड:-झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनाब आलमगीर आलम को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही पाकुड़ सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जमानत की सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर-गुलाल लगाकर तथा पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। पाकुड़ एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखा गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और सत्य की जीत हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनाब आलमगीर आलम हमेशा गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों एवं आम जनता की आवाज बुलंद करते रहे हैं। क्षेत्र की जनता का उनके प्रति विश्वास और सम्मान आज भी बरकरार है।
जिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आलमगीर आलम के नेतृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी जिला कांग्रेस कमेटी पाकुड़ समाचार झारखंड ताजा समाचार अबीर गुलाल विकास कार्य झारखंड राजनीति सुप्रीम कोर्ट समाचार न्यायालय समाचार क्षेत्रीय राजनीति जनता का विश्वास राजनीतिक समाचार राजनीतिक अपडेट कांग्रेस समाचार झारखंड न्यूज आलमगीर आलम कांग्रेस नेता आलमगीर आलम सुप्रीम कोर्ट से जमानत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी पाकुड़ कांग्रेस झारखंड कांग्रेस कांग्रेस समर्थक मिठाई बांटी पटाखे फोड़े पूर्व मंत्री आलमगीर आलम न्यायपालिका पर विश्वास सत्य की जीत गरीबों की आवाज अल्पसंख्यक नेता मजदूरों की आवाज कांग्रेस कार्यकर्ता पाकुड़ ताजा खबर राजनीतिक हलचल कांग्रेस समर्थकों का उत्साह जनाब आलमगीर आलम कांग्रेस नेताओं का बयान पाकुड़ अपडेट राजनीतिक जमानत मामला कांग्रेस संगठन जनता का समर्थन


Comments