पोर्टल पर पचास मजदूरों की लगी ऑनलाइन हाजिरी, मौके पर मिले 39 मजदूर
रोजगार सेवक बोले मजदूर आएं या न आएं मेरा काम सिर्फ हाजिरी लगाना है
रतनपुर/महराजगंज। सरकार भले ही मनरेगा के जरिए ग्रामीणों को रोजगार देने का दावा करे लेकिन नौतनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरगदवा में यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बरगदवा के ढाबोला से मंगलापुर सीवान तक कुला खुदाई के कार्य में धांधली का मामला प्रकाश में आया है।
यहां दो अलग-अलग साइड दिखाकर कुल आठ मस्टरोल संख्या 295 से 299 और 364 से 366 जारी किए गए हैं, जिनमें फर्जी तरीके से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के बंदरबांट की साजिश रची जा रही है।
रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजकर बत्तीस मिनट पर कार्यस्थल पर 55 मजदूरों की आनलाईन हाजिरी दर्ज की गई थी जबकि मौके पर एक भी मजदूर काम करता हुआ नहीं पाया गया। वहीं सोमवार को पोर्टल पर 50 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई जबकि धरातल पर मात्र 39 मजदूर ही पसीना बहाते मिले। शेष 11 मजदूरों मौके से नदारद रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि जानबूझकर दो साइड दिखाई गई है ताकि अधिक मस्टरोल जारी कर फर्जी हाजिरी का खेल खेला जा सके। इस पूरे प्रकरण में सबसे चौंकाने वाली और संदिग्ध भूमिका रोजगार सेवक की सामने आई है।
जब इन पुख्ता प्रमाणों पर उनसे जवाब मांगा गया तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेतुका बयान दिया। रोजगार सेवक का कहना था हमें मजदूरों से कोई मतलब नहीं है। हमारा काम सिर्फ ऑनलाइन हाजिरी लगाना है और हम हाजिरी लगाकर वापस चले आते हैं। बाकी मजदूर साइट पर कब आ रहे हैं और कब जा रहे हैं इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है। रोजगार सेवक का यह बयान न केवल सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है,
बल्कि यह भी साफ करता है कि जमीन पर काम हो रहा है या नहीं इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। शासन द्वारा निर्देश है कि कार्यस्थल पर मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति सुनिश्चित करना और उनकी देखरेख करना रोजगार सेवक की बुनियादी जिम्मेदारी है। लेकिन यहां जिम्मेदार ही लूट की इस खुली छूट को मूक सहमति देते नजर आ रहे हैं।
मनरेगा घोटाला विकास कार्यो की जांच महराजगंज समाचार मनरेगा में भ्रष्टाचार मनरेगा योजना उत्तर प्रदेश समाचार प्रशासनिक लापरवाही ग्रामीण विकास योजना ग्रामीणों का आरोप ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार फर्जी हाजिरी रतनपुर न्यूज नौतनवा ब्लॉक बरगदवा ग्राम पंचायत फर्जी मस्टरोल मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति सरकारी धन का बंदरबांट कुला खुदाई कार्य रोजगार सेवक मजदूरों का शोषण सरकारी योजना में धांधली फर्जीवाड़ा मनरेगा मजदूर ऑनलाइन हाजिरी विवाद विकास कार्यों में भ्रष्टाचार महराजगंज ताजा खबर सरकारी धन की लूट पंचायत घोटाला मनरेगा जांच की मांग ग्राम पंचायत बरगदवा नौतनवा समाचार सरकारी योजनाओं में अनियमितता भ्रष्टाचार का मामला मजदूर उपस्थिति विवाद ग्रामीण क्षेत्र समाचार पंचायत सचिव रोजगार सेवक का बयान सरकारी कार्यप्रणाली ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा अपडेट


Comments