नवीनतम
राजनीति
भारत
गुमशुदा हुए बच्चे को स कुशल पुलिस ने किया बरामद
परिजनों को सौपा
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतूल कुमार की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
बेतिया। बुधवार को सुबह 6 बजे नौतन थानाध्यक्ष को सद्दाम हुसैन साकिन रेखा सुन्दरपटी थाना नौतन का 5 वर्षीय पुत्र जो बोल नहीं सकता है का गुमशुदगी की सूचना मिली। सूचना उपरांत नौतन थानाध्यक्ष त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचते है तथा बच्चे की खोजबीन करते हैं। बच्चे की तलाशी हेतु नौतन थानाध्यक्ष द्वारा डॉग स्क्वॉड को सूचित किया जाता है साथ ही बच्चे से संबंधित जानकारी को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप दोपहर 1 बजे बच्चे के संबंध में नौतन थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि बच्चा नौतन थाना के ही श्रीनगर गांव में है। वहां से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया गया।


Comments