सड़क दुर्घटना में दो लोग हुए घायल सीएचसी में हुआ उपचार 

गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी के समीप मंगलवार सुबह  साढ़े नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी के समीप मंगलवार सुबह  साढ़े नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के एकतारा गांव के भूखल महतो का 20 वर्षीय पुत्र झलकू महतो अपनी चाची 35 वर्षीय मिथिला देवी को लेकर पबिया बैंक से आवास का पैसा उठाकर अपने घर बाइक से लौट आ रहे थे।
 
थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे गिरकर दोनों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद मिथिला देवी को बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इस क्षेत्र में आए दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना हो ही जाती है तथा जान माल को नुकसान हो जाता है। सड़क दुर्घटना में रोक लगाने के सारे प्रयास विफल साबित हुए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें