हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने नशे के खिलाफ डीजीपी से मिलकर सौंपा गया आवेदन

हज़ारीबाग जिले में फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

हज़ारीबाग, झारखंड:- हज़ारीबाग जिले में फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इसी क्रम में ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने झारखंड पुलिस के महानिदेशक से औपचारिक मुलाकात कर विस्तृत आवेदन सौंपा। मुलाकात के दौरान शाहिद हुसैन ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से अपने पांव पसार रहा है। इसका सीधा असर विशेषकर युवा वर्ग पर पड़ रहा है, जिससे न केवल उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है, बल्कि आपराधिक गतिविधियों में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।
 
ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहा कि हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट विगत 4 वर्षों से लगातार नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चला रहा है तथा नशा कारोबारियों के खिलाफ कड़ी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु प्रशासन से लगातार समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। ट्रस्ट की ओर से हज़ारीबाग में निःशुल्क सेवा आधारित नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की प्रस्तावित पहल की भी जानकारी दी गई। शाहिद हुसैन ने बताया कि यह केंद्र विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे वे नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर मुख्यधारा में लौट सकेंगे।
 
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में संचालित कई नशा मुक्ति केंद्र व्यावसायिक स्वरूप में कार्य कर रहे हैं, जिससे गरीब वर्ग के लिए उपचार कठिन हो जाता है। शाहिद हुसैन ने डीजीपी से आग्रह किया कि प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना एवं संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक सहयोग, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि इस सामाजिक मुहिम को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जा सके। साथ ही, ट्रस्ट ने हज़ारीबाग जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त, निष्पक्ष एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें