यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 2.05.2026 से दिनांक 3.05.2026 तक एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 2.05.2026 से दिनांक 3.05.2026 तक एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख
चौराहों/तिराहों पर वाहनों की सघन जांच की।
अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 774 मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कार्रवाई के अलावा
ट्रकों एवं भारी वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न पर नियंत्रण के लिए चैकिंग की गई। निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगी नीली/लाल बत्ती एवं हूटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों का मौके पर चालान किया गया।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वाले एवं मॉडिफाइड उपकरणों से शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा सुरक्षित यातायात
व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें।


Comments