फीचर्ड
राजनीति
50,000 का ईनामिया वांछित अभियुक्त अवैध पिस्टल कारतूस के साथ गिरफ्तार
घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया
प्रतापगढ़। थाना मानिकपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई कि धारा 103(1)/70(1)/3(5)/61(2)/238(ए) बीएनएस) में वांछित 50,000 रुपये का इनामी अपराधी शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ जनपद कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहे की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। दोपहर करीब 1.45 बजे संदिग्ध अभियुक्त शुभम सोनकर को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया,
तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा और वांछित इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है।घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया,जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।
up crime news स्वतंत्र प्रभात समाचार वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी यूपी अपराध समाचार अवैध असलहा बरामद Pratapgarh police encounter Rewarded Criminal Arrested Shubham Sonkar Arrest Illegal Pistol Seized Manikpur Police Action SWAT Team Operation Police Encounter Uttar Pradesh Wanted Criminal Captured Kaushambi Crime News प्रतापगढ़ पुलिस मुठभेड़ 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार शुभम सोनकर मानिकपुर थाना पुलिस स्वाट टीम कार्रवाई पुलिस एनकाउंटर


Comments