डीएम एवं एसपी ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक कुलश्रेष्ठ को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में शनिवार से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा केपी हिंदू इंटरमीडिएट कॉलेज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन की स्थिति को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक कुलश्रेष्ठ को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि कमियों को तत्काल दूर किया जाए। 
 
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती और कंट्रोल रूम की सक्रियता की भी गहन जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी कैमरे निरंतर चालू रहें, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो।
 
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें