आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान चिंतित

छातापुर प्रखंड में मक्का, मूंग व पाट की फसल बर्बाद, 24 घंटे से अधिक समय से बिजली बाधित

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | सुपौल के छातापुर से संवाददाता राजू झा की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

छातापुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार शाम और रात आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस प्राकृतिक आपदा से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह जब किसान अपने-अपने खेतों में फसल का जायजा लेने पहुंचे, तो फसल को धराशाई देखकर मायूस हो गए।

किसानों ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान मक्का की फसल को हुआ है, जो पूरी तरह बर्बाद हो गई है। वहीं खेतों में पानी भर जाने के कारण मूंग और पाट की फसलें भी नुकसान की कगार पर पहुंच गई हैं। फसल की इस बर्बादी से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इधर तेज आंधी के कारण कई गरीब परिवारों के कच्चे घर और टीन के छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही डहरिया फीडर सहित प्रखंड के कई फीडरों में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा देने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

गंगा एक्सप्रेस-वे: 12 शहर, 36 हजार करोड़ का खर्च Read More गंगा एक्सप्रेस-वे: 12 शहर, 36 हजार करोड़ का खर्च

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें