बेटी के विवाह में दिया आर्थिक सहयोग

जिससे विवाह कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। सैदाबाद निवासी एक परिवार की सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्थानीय लोगों ने मानवता और सहयोग की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, प्यारेलाल कनौजिया की बेटी के विवाह के दौरान अचानक आई पारिवारिक परेशानियों के कारण परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस स्थिति को देखते हुए समाज के जागरूक लोगों ने पहल करते हुए उनके घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और सहयोग स्वरूप नगद धनराशि प्रदान की। इस सहायता से परिवार की आर्थिक परेशानी को काफी हद तक कम करने का प्रयास किया गया, जिससे विवाह कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

इस नेक कार्य में डॉ. सचिन कुमार, रजक समाज के प्रचार मंत्री संजय कुमार कनौजिया, वरिष्ठ समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी, अर्जुन लाल कनौजिया, कुमार एवं रतन कनौजिया सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।समाज के लोगों ने इस अवसर पर एकजुटता का परिचय देते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश भी दिया।

About The Author

Post Comments

Comments