स्कूल में तालिबानी सजा, शिक्षक ने छात्र को वायर से पीटकर किया जख्मी

छात्र का चल रहा है ईलाज

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार के सुपौल से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

सुपौल जिले के नगर परिषद त्रिबेनीगंज सेएक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मालूम हो कि पिछले  दिनों शहर के एक निजी विद्यालय हँसबहिनी स्कूल  में चौथी कक्षा के 13 वर्षीय छात्र की बेल्ट से पिटाई किए जाने के मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक बार फिर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25के  खट्टर चौक के नजदीक  आवासीय प्रगति पब्लिक स्कूल नाम से चल रहे एक  निजी  स्कूल के एक शिक्षक का क्रूर तालिवानी चेहरा सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार ,इस स्कूल के  दूसरी कक्षा के एक छात्र की एक  शिक्षक ने कथित रूप से स्कूल प्रांगण में वायर से बुरी तरह पिटाई कर दी । घटना मंगलवार  की शाम की बताई जा रही है। पिटाई में छात्र जख्मी हो गया,  जिसे परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी छात्र इलाज चल रहा हैं। इलाजरत छात्र के जांघ एवं हाथ पर पिटाई के कई गहरे  निशान शिक्षक के बर्बरता की कहानी बयां कर रही हैं। 

शिक्षक की पिटाई से जख्मी छात्र  थाना क्षेत्र के औरलाहा निवासी अशोक यादव के 12 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है।   सत्यम उक्त विद्यालय के हॉस्टल  में रहकर पढ़ाई कर रहा है।पीड़ित छात्र सत्यम कुमार ने बताया कि  घटना के समय कुछ बच्चों के अभिभावक भी  स्कूल में थे और जबकि  पहले से मौजूद कई  बच्चे शोरगुल कर रहे थे, हमने अन्य छात्रों दोस्तो से कहा कि सब शांत हो जाओ नहीं तो सर मारेंगे, इतने में स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रहे शिक्षक चन्दन कुमार आए और बेरहमी से मारपीट करने लगे।

सिर्फ दो मुकदमों से किसी को गुंडा नहीं कहा जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश रद्द किया Read More सिर्फ दो मुकदमों से किसी को गुंडा नहीं कहा जा सकता- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश रद्द किया

छात्र ने बताया कि उसने उक्त सर  से छोड़ देने की गुहार  लगाते रहे लेकिन इसके बावजूद उसे जांघ, हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।इस संबंध में ईलाज करा रहे  परिजनों ने बताया कि बच्चे के पिताजी बाहर है, वे आ रहे हैं।वही जब आरोपी शिक्षक चंदन कुमार से घटना के संबंध में जानकारी लेने गए तो स्कूल के दूसरे कर्मी ने बताया कि चंदन सर बाहर है।इस संबंध में  पूछने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें