निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

निर्माण कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, पर्यटन कार्यालय तथा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी के माध्यम से कराई जाए साथ ही कार्यस्थल पर श्रमिकों से संबंधित सभी रजिस्टर अद्यतन रूप से उपलब्ध रखने तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पर्यटन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि को फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि भवन का उपयोग जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। निरीक्षण के दौरान राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की ।उन्होंने अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाने हेतु श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए और निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाये।

नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में भव्यता से आयोजित किया गया नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह  Read More नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में भव्यता से आयोजित किया गया नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, ए0डी0एस0टी0ओ0 जय सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, बुधवार को होगा रोजगार मेला का आयोजन Read More बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, बुधवार को होगा रोजगार मेला का आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें