कानपुर: दूषित जलापूर्ति पर फूटा पार्षद का गुस्सा, जेई को धूप में बैठाकर कराया काम शुरू
बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार जेई को टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराना पड़ा
कानपुर। कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति से नाराज वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आ गया। लगातार तीन दिनों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर पार्षद ने जल निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) आशीष जैन को मौके पर बुलाकर अपने साथ धूप में बैठा लिया। मौके पर जुट गए और जल निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार जेई को टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराना पड़ा।
कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या
पार्षद शालू कनौजिया ने बताया कि सीएम ग्रिड रोड के निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण क्षेत्र में कई जगह सीवर और पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन टूटने से सीवर का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है, जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि ओ ब्लॉक, एम ब्लॉक, नयापुरवा और मार्बल मार्केट समेत कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इससे कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।
लोगों का फूटा गुस्सा
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी जल निगम के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा है, जिससे उनकी सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।
आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम
लगातार विरोध और पार्षद के कड़े रुख के बाद जेई आशीष जैन ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
kanpur news नगर निगम उत्तर प्रदेश समाचार पेयजल संकट कानपुर समाचार Public Health Issue public protest breaking news Kanpur Kidwai Nagar दूषित जलापूर्ति Water Supply Crisis Shalu Kanojia Ward 14 Councillor Jal Nigam Kanpur JE Ashish Jain Pipe Leakage Sewer Water Contamination Kanpur Water Problem Urban Infrastructure जल निगम लापरवाही किदवई नगर गंदा पानी पाइपलाइन मरम्मत पार्षद शालू कनौजिया सीवर समस्या नागरिक स्वास्थ्य स्थानीय विरोध Civic Administration Local Governance


Comments